24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

गैरसैंण विधानसभा सत्र में हंगामा, अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

कांग्रेस ने काले झंडे लहराकर जताया विरोध, हंगामे के बीच सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बुधवार को सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित कर दिए गए। भ्रष्टाचार से जुड़े कार्यस्थगन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किए जाने पर नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन में काले झंडे लहराए और वेल में पहुंचकर विरोध जताया।

हंगामे के बीच प्रश्नकाल की कार्यवाही भी चली। मंत्री भरत चौधरी ने पहले तारांकित प्रश्न का जवाब दिया, जबकि विपक्ष का विरोध जारी रहा। इसके बाद सरकार ने अनुपूरक बजट और सभी 10 विधेयकों को पारित कराया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। मौजूदा विधानसभा के अंतिम सत्र के अवसर पर विधायकों का सामूहिक फोटोशूट भी हुआ, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने इससे दूरी बनाए रखी।

इससे पहले मंगलवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बुधवार की कार्यवाही का एजेंडा तय किया गया था। बैठक में अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा और उत्तराखंड विनियोग (2026-27 अनुपूरक) विधेयक, 2026 को पारित करने की कार्यवाही निर्धारित की गई थी। कांग्रेस ने इस बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया।

Related posts

हरिद्वार अर्धकुंभ में 1500 ड्रोन से आसमान में सजेगी सनातन संस्कृति की झलक

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

Pahadi Samachar

Leave a Comment