डोईवाला महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक परिषद (पीटीए) की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। बैठक में सरिता कुकरेती को अध्यक्ष, रजनी रौथाण को उपाध्यक्ष, बृजमोहन को कोषाध्यक्ष और काजल थापा को सहसचिव चुना गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल को जरूरी बताया। वहीं, पीटीए संयोजक डॉ. अंजली वर्मा ने कहा कि इस परिषद के माध्यम से अभिभावक और शिक्षक मिलकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति और महाविद्यालय की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
