21.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

रेलवे रोड पर 6.68 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य का महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने किया शुभारंभ

जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत, स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

ऋषिकेश नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और शहर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से महापौर शम्भू पासवान जी ने आज वार्ड संख्या 10 के अंतर्गत रेलवे रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के समीप 6.68 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

नाले के निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी तथा बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस कार्य से क्षेत्र की स्वच्छता एवं नागरिकों की सुविधाओं में भी सुधार होगा।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या 10 के पार्षद आशु डंग सहित श्री भूषण लाल डंग, श्री दिलीप अरोरा, श्री काकू चावला, श्री महेश डंग एवं श्री राजीव गर्ग समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर एवं नगर निगम का आभार जताया।

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जल निकासी व्यवस्था में सुधार तथा नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

Related posts

सीएम धामी की मंजूरी: नवंबर में सेना से सेवानिवृत्त होने वाले दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगा समायोजन

Pahadi Samachar

देहरादून में 20 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा मेला, 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

Pahadi Samachar

उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान का किया दौरा

Pahadi Samachar

Leave a Comment