21.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादूनधर्म

अठुरवाला में भव्य श्री रामलीला का शुभारंभ, कांग्रेस नेता अश्वनी बहुगुणा ने किया उद्घाटन

#अठुरवाला में भव्य श्री रामलीला का शुभारंभ, कांग्रेस नेता अश्वनी बहुगुणा ने किया उद्घाटन

डोईवाला। अठुरवाला में आयोजित भव्य श्री रामलीला समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने और रिबन काटने के साथ विधिवत रूप से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी बहुगुणा रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए अश्वनी बहुगुणा ने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की प्रतीक है, जो समाज को सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश देती है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, प्रधान राहुल मनवाल, समर्थक पुरुषोत्तम डोभाल,kartar Shardul Negi ,करतार नेगी, Kendra Pal Singh Topwal , मनोज नौटियाल, देवेंद्र सेंद्री, भरत सोलंकी ,धर्मवीर सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

अश्वनी बहुगुणा ने रामलीला आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के उनके प्रयासों की जमकर तारीफ की।

Related posts

विकास गर्ग बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड के जनमुद्दों को उठाने की मिली जिम्मेदारी

Pahadi Samachar

माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

Pahadi Samachar

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: 162 की मौत, 750 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

Pahadi Samachar

Leave a Comment