21.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

इठारना सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू: ग्रामीणों में खुशी की लहर, राज्य मंत्री धीरेंद्र पवार ने किया निरीक्षण

​डोईवाला: गढ़ूल पंचायत के अंतर्गत इठारना मार्ग पर घनगढ़ के पास प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) द्वारा लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण और डामरीकरण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी खुशी का माहौल है।

​हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मीडिया सलाहकार एवं राज्य मंत्री धीरेंद्र पवार ने मौके पर पहुंचकर सड़क के डामरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अधिकारी विनय बोरा भी मौजूद रहे। अधिकारी विनय बोरा ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और सभी तय मानकों के अनुरूप ही डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

​गौरतलब है कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। निर्माण कार्य में हो रही देरी से असंतुष्ट होकर ग्रामीणों ने पूर्व में ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान कर दिया था। हालांकि, अब काम शुरू हो जाने पर ग्रामीणों ने अपना विरोध का निर्णय वापस ले लिया है।

​सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्राम प्रधान स्वीटी रावत और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र रावत समेत सभी ग्रामीणों ने राज्य मंत्री धीरेंद्र पवार, क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला और प्रदेश सरकार का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

परेड ग्राउंड में 181 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, सीएम धामी ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Pahadi Samachar

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून प्रशासन सख्तः 50 सेक्टर अधिकारियों ने संभाली निगरानी की कमान

Pahadi Samachar

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

Pahadi Samachar

Leave a Comment