24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

देवांश नौटियाल बने एबीवीपी के गढ़वाल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, हिया हजारिका को मिली इकाई मंत्री की जिम्मेदारी

देवांश नौटियाल बने एबीवीपी के गढ़वाल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, हिया हजारिका को मिली इकाई मंत्री की जिम्मेदारी

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की श्रीनगर इकाई की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में नवीन विश्वविद्यालय इकाई का गठन कर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें देवांश नौटियाल को विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष तथा हिया हजारिका को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान हिया हजारिका ने कहा कि वह संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रहित, शैक्षणिक वातावरण एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रयास किए जाएंगे। नवीन इकाई के गठन के साथ ही संपूर्ण कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Pahadi Samachar

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे कथित देह व्यापार का खुलासा, छह गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

Pahadi Samachar

वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ: सीएम धामी ने वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा की

Pahadi Samachar

Leave a Comment