24.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

कौथिग 2026 में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

रेंजर्स ग्राउंड में अखिल गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने की शिरकत

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउंड में अखिल गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित ‘कौथिग 2026’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारी लोकसंस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराएं हमारी पहचान हैं। इनका संरक्षण करना और इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अखिल गढ़वाल सभा द्वारा ‘कौथिग’ जैसे आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल हमारी जड़ों को मजबूत करते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर ग्राफिक एरा के संस्थापक कमल घनशाला, अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, गजेंद्र भंडारी, उदय शंकर, वीरेंद्र असवाल, सूर्य प्रसाद भट्ट, अजय जोशी, मोहन सिंह खत्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड में वाहनों की बॉडी की तकनीकी जांच होगी अनिवार्य, फिटनेस और पंजीकरण से पहले परखे जाएंगे सुरक्षा मानक

Pahadi Samachar

गैरसैंण को जिला और स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, विधानसभा सत्र के बीच सरकार पर उठे सवाल

Pahadi Samachar

बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, विजयदशमी पर घोषित हुई तिथि

Pahadi Samachar

Leave a Comment