16.6 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश

देहरादून, 30 अगस्त 2026। उत्तराखंड के देहरादून जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम के अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा की अत्यंत तीव्र अवधि होने की संभावना को देखते हुए जिले में 31 अगस्त 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून तथा National Disaster Alert Portal से प्राप्त अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जिले में “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया गया है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि खराब मौसम के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों में 31 अगस्त को अवकाश रहेगा। इसमें सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं।

इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 31 अगस्त को बंद रहेंगे।

अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश

जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून की ओर से जारी आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

प्रशासन ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील भी की है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

Pahadi Samachar

डोईवाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

Pahadi Samachar

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

Pahadi Samachar

Leave a Comment