24.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट लीज विवाद पर सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

हाथीपांव में दोनों दलों के समर्थकों ने की नारेबाजी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दिखाए काले झंडे

मसूरी। जॉर्ज एवरेस्ट को एक निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर मसूरी के हाथीपांव में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन हुआ, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया।

जानकारी के अनुसार, जॉर्ज एवरेस्ट लीज प्रकरण को लेकर भाजपा नेता गणेश जोशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थकों के बीच सियासी खींचतान देखने को मिली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन में भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, बिल्लू थाली, अनुज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

जॉर्ज एवरेस्ट को निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने का मुद्दा अब भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव का केंद्र बनता जा रहा है। बुधवार को दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से यह विवाद और गहरा गया।

Related posts

वेंडिंग कार्ट के दुरुपयोग और अवैध कब्जे पर होगी सख्त कार्रवाई, वास्तविक व जरूरतमंद वेंडरों को ही मिलेगा लाभ

Pahadi Samachar

मौसम की मार से जौलीग्रांट क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता

Pahadi Samachar

लालकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पहिया ऊपर से गुजरने का CCTV फुटेज आया सामने

Pahadi Samachar

Leave a Comment