24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंड

मांगें न मानने पर गुरिल्लों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

​श्रीनगर। श्रीनगर स्थित काली कमली धर्मशाला मैं  गुरिल्ला संगठन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि राज्य सरकार ने एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो नवंबर माह में प्रदेश की अस्थाई राजधानी देहरादून में अनिश्चितकालीन उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

​बैठक के समापन के बाद गुरिल्ला कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और उपजिलाधिकारी कार्यालय श्रीनगर पहुंचे। वहां उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के जरिए संगठन ने मांग की है कि गुरिल्लों की समस्याओं के समाधान के लिए सचिवालय के संबंधित अधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक कराई जाए और मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय प्रदान किया जाए।

​इस प्रदर्शन और बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, प्रदेश प्रवक्ता अनिल भट्ट, नर्मदा शंकर त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष पौड़ी मान सिंह नेगी, बृज मोहन गुसाईं, हिम्मत सिंह महर, संगीता घिल्डियाल सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

अठुरवाला में भव्य श्री रामलीला का शुभारंभ, कांग्रेस नेता अश्वनी बहुगुणा ने किया उद्घाटन

Pahadi Samachar

उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 होगी

Pahadi Samachar

गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Pahadi Samachar

Leave a Comment