24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादूनधर्म

अठूरवाला में मंचित श्रीरामलीला में जीवंत हुए रामायण के भावपूर्ण प्रसंग, दशरथ-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को रुलाया

  • अठूरवाला (देहरादून)। अठूरवाला सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय भव्य श्रीरामलीला-2026 में मंगलवार रात राम वनवास के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक मंचन हुआ। कलाकारों के जीवंत अभिनय और भावुक अभिव्यक्ति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

​लीला का मुख्य आकर्षण राजा दशरथ और कैकेयी का संवाद रहा, जिसमें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राकेश भट्ट (दशरथ) और शिक्षाविद् डॉ. ममता कुंवर (कैकेयी) ने अपने सशक्त अभिनय से अमिट छाप छोड़ी। डॉ. भट्ट ने वचनबद्ध पराक्रमी सम्राट और विवश पिता के अंतर्द्वंद्व को उभारा, वहीं डॉ. ममता कुंवर ने पुत्रमोह व मानसिक द्वंद्व को सहजता से पेश किया। पात्रों की वेदना में डूबकर कलाकार मंच पर ही रो पड़े, जिससे दर्शक भी अपने आँसू रोक न सके।

​लक्ष्मण (सुधीर रावत) के भ्रातृप्रेम, सीता (कंचन भण्डारी) के समर्पण और राम (राहुल चौधरी) के मर्यादा पुरुषोत्तम रूप ने मंचन को यादगार बना दिया। अन्य प्रमुख पात्रों में कौशल्या (शिवानी चमोली), सुमित्रा (गीता बिष्ट), मंथरा (सुमन गुसाईं), सुमंत (दिगंबर रावत) और महर्षि वशिष्ठ (विजय प्रकाश) शामिल रहे।

Related posts

अठुरवाला में भव्य श्री रामलीला का शुभारंभ, कांग्रेस नेता अश्वनी बहुगुणा ने किया उद्घाटन

Pahadi Samachar

उत्तराखंड को 709 करोड़ की सौगात! दो बड़ी जल परियोजनाओं को मंजूरी, कुंभ-2027 की तैयारियों को भी मिली रफ्तार

Pahadi Samachar

देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश

Pahadi Samachar

Leave a Comment