24.6 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Pahadi Samachar
उत्तराखंडदेहरादून

विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

महापौर शम्भू पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया माननीय मुख्यमंत्री महोदय का आत्मीय अभिनंदन

ऋषिकेश : विधानसभा सत्र के सफल संचालन के उपरांत देहरादून लौट रहे उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का ऋषिकेश आगमन पर नटराज चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान जी के नेतृत्व में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया ।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है । उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है ।
महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का ऋषिकेश आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है । प्रदेश के विकास के प्रति मुख्यमंत्री जी की प्रतिबद्धता से आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है ।

देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने नटराज चौक पर रुककर उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनके स्नेह, उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया ।

मुख्यमंत्री जी के स्वागत के दौरान नटराज चौक पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा । पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों एवं जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया । इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान जी के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल

Pahadi Samachar

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Pahadi Samachar

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

Pahadi Samachar

Leave a Comment